बारां : विधायक प्रताप सिंह सिंघवी ने बुधवार को पुलिस महानिरीक्षक गौरव श्रीवास्तव से मिलकर छबड़ा क्षेत्र में पारदी गिरोह द्वारा की गयी लूटपाट के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पूर्व मंत्री श्री सिंघवी ने कहा कि पारदी गिरोह ने छबड़ा क्षेत्र में आतंक मचा रखा है और लगातार आधा दर्जन से अधिक लूटपाट एवं मारपीट की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है, लेकिन पुलिस के हाथ खाली है पुलिस दोषियों को पकड़ नहीं पा रही है।
उन्होंने कहा कि मंगलवार रात्रि को पारदी गिरोह के एक दर्जन से अधिक अपराधियों ने क्षेत्र में कई घटनाओं को अंजाम दिया गया। ग्राम पंचायत कोटरापार के ग्राम बिदनवास में ग्रामीण सीताराम यादव पुत्र हरनाम सिंह के मकान पर धावा बोल कर नगदी एवं जेवर (तीन लाख अनुमानित) लूट लिये। इस दौरान पारदी गिरोह ने सीताराम यादव पर गुलेल से आंख पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसे परिजन उसे कोटा चिकित्सालय में इलाज के लिये पहुंचे।
श्री सिंघवी ने पुलिस अधीक्षक बारां सहित उच्च अधिकारियों को मध्य प्रदेश सीमा से जुड़े इस क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है
लूट-पाट करने वाले पारदी गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की मांग
