गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कर्नाटक में तीन और डिप्टी सीएम की मांग

फिलहाल डीके शिवकुमार इस पद पर हैं; सीएम सिद्धारमैया बोले- हाईकमान का फैसला अंतिम
बेंगलुरु।
कर्नाटक में तीन और डिप्टी सीएम बनाए जाने की मांग उठ रही है। कर्नाटक के कुछ मंत्री वीराशैवा-लिंगायत, ST/SC और माइनॉरिटी कम्युनिटी के नेताओं को डिप्टी सीएम दिए जाने की पैरवी कर रहे हैं। इसे लेकर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा है कि इस मामले में कांग्रेस हाईकमान का फैसला फाइनल होगा। फिलहाल कर्नाटक में डिप्टी सीएम के पद पर वोक्कालिगा समुदाय के डीके शिवकुमार हैं।
को-ऑपरेशन मिनिस्टर केएन राजन्ना, हाउसिंग मिनिस्टर बीजेड जमीर अहमद खान, पब्लिक वर्क्स मिनिस्टर सतीश जारकीहोली समेत कई अन्य नेताओं ने इस हफ्ते राज्य में तीन और डिप्टी सीएम बनाए जाने का मामला उठाया। ये सभी नेता सिद्धारमैया के करीबी माने जाते हैं।
कुछ नेताओं का मत- यह शिवकुमार को काबू में रखने का प्लान
राज्य में कांग्रेस के एक धड़े का मानना है कि मंत्रियों का तीन नए डिप्टी सीएम की मांग करना सिद्धारमैया कैंप के प्लान का हिस्सा है, ताकि मौजूदा डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को काबू में रखा जा सके और सरकार और पार्टी में उनके प्रभाव को कम किया जा सके। दरअसल पिछले साल मई में राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के समय से ऐसी चर्चाएं हैं कि सरकार के ढाई साल पूरे होने के बाद शिवकुमार सीएम पर दावेदारी कर सकते हैं।
मई में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के जीतने के बाद सीएम पद के लिए सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार- दोनों ने दावेदारी पेश की थी। कांग्रेस ने सिद्धारमैया को सीएम पद देते हुए तय किया था कि डीके शिवकुमार राज्य के इकलौते डिप्टी सीएम रहेंगे। यह सीएम पद की दावेदारी छोड़ने और डिप्टी सीएम बनने के लिए डीके शिवकुमार के प्रति कांग्रेस लीडरशिप का कमिटमेंट था।
शिवकुमार बोले- लोगों की डिमांड का जवाब पार्टी नेतृत्व देगा
इन मांगों को लेकर मंगलवार को शिवकुमार ने मीडिया से कहा कि कोई कुछ भी बोलता है तो आप मीडिया में ले आते हैं। अगर लोग मीडिया में आकर खुश हो रहे हैं, तो मैं उन्हें मना क्यों करूं। जिसे जो डिमांड करनी है, करता रहे। पार्टी उन्हें अपने हिसाब से जवाब देगी।
राज्य में और डिप्टी सीएम बनाने जाने का प्लान है या नहीं, इस सवाल के जवाब में शिवकुमार ने कहा कि आप कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और इन-चार्ज जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल से मिलिए या हमारे सीएम से ही पूछ लीजिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *