गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जैन मुनि के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग

अजमेर : राजस्थान में अजमेर के नसीराबाद में सकल दिगम्बर जैन समाज की ओर से कर्नाटक में पिछले दिनों दिगम्बर जैन मुनि कामकुमार नंदी हत्या प्रकरण में जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन कर हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की गई।
नसीराबाद जैन समाज के महिला-पुरूष, बुजुर्ग व बच्चे जुलूस के साथ हाथों में विरोध पट्टिकाएं लिये चल रहे थे। वे अपने पूज्य मुनिवर के हत्यारों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने के साथ सजा दिलाने की मांग कर रहे थे।
समाज प्रतिनिधियों ने नसीराबाद उपखंड कार्यालय पहुंच कर उपखंड अधिकारी को राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा तथा न्याय की मांग की। समाज के सुशील गदिया ने बताया कि समाज के शास्त्रों में जैन धर्म में देव शास्त्र एवं गुरु पूज्य हैं और समाज की आस्था के केन्द्र हैं। नसीराबाद दिगम्बर जैन समाज की ओर से राज्य में जैन श्रमण संस्कृति बोर्ड गठन की भी मांग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *