गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अभिषेक की संसद सदस्यता रद्द करने की मांग

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के भारतीय जनता पार्टी के सांसद सौमित्र खान ने शनिवार को तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की ओर से कलकत्ता उच्च न्यायालय की एक धारा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर कड़ी आपत्ति करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर उनकी सदस्यता रद्द करने की मांग की। कलकत्ता उच्च न्यायालय पर बनर्जी की टिप्पणी को न्यायपालिका और संविधान का अपमान बताते हुए खान ने कहा कि एक सांसद रूप में हमें कुछ मानदंडों और शिष्टाचार का पालन करना चाहिए।

जिस प्रकार से बनर्जी ने कलकत्ता उच्च न्यायालय पर टिप्पणी की है, वह हमारी न्यायपालिका और हमारे संविधान का अपमान है। बिष्णुपुर से लोकसभा के सांसद ने कहा उन पर उचित कार्रवाई करने के लिए उन्होंने आदरणीय लोकसभा अध्यक्ष जी को पत्र लिखा है। गौरतलब है कि बनर्जी ने शुक्रवार को न्यायपालिका पर भाजपा का के लिए पक्षपात करने, मदद करने और बचाव करने का आरोप लगाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *