गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अवैध रूप से बनाई मजिस्द हटाने की मांग

अजमेर : राजस्थान के अजमेर में विश्व हिंदू परिषद ने आज जिला कलेक्ट्रेट पर नारेबाजी करते हुए आनासागर बारादरी रामप्रसाद घाट के सामने अवैध रूप से बनाई गई मंसूरियान मस्जिद को हटाने की मांग की। अजमेर विश्व हिंदू परिषद के महानगर मंत्री संजय तिवारी ने बताया कि रमजान माह की आड़ में होटल मेरवाड़ा स्टेट से लगते हुए सरकारी पहाड़ पर योजनाबद्ध तरीके से षड्यंत्र पूर्वक मंसूरियान मस्जिद का निर्माण कर लिया गया। दुख की बात यह है कि इस अवैध कृत्य पर प्रशासन एवं पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि जिला कलेक्टर को दिए गए ज्ञापन में इस अवैध मस्जिद को तीन दिन में हटाने की मांग की गई है अन्यथा विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल तथा हिंदूवादी संगठन संयुक्त रूप से उग्र आंदोलन करेंगे जिसकी समस्त जवाबदेही अजमेर प्रशासन की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *