गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

निजी अस्पताल में तोड़फोड़, चिकित्सक और स्टाफ को पीटा

वाराणसी : भिखारीपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती मरीज की मौत के बाद तिमारदारों ने जमकर हंगामा किया। आइसीएयू में तोड़फोड़ चिकित्साकों स्टाप नर्स की पिटाई कर छेड़खानी मारपीट किया। आरोप है कि महिला कर्मचारियों को बाथरूम में बंद कर दिया। गेट पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने रोकने की कोशिश की तो उसके ऊपर पिस्टल तान दी। पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज नहीं करने के विरोध में अस्पताल के स्टाफ डीएम आवास पर धरने पर बैठ गए। वहां से उन्हें पुलिस कमिश्नर के यहां भेजा गया। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर चितईपुर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।

सात अक्टूबर को बड़ागांव के प्रतापपट्टी गांव के रहने वाला किडनी सहित अन्य बिमारियों से पीड़ित सौरभ चंद्र मिश्रा भर्ती थे। इलाज के दौरान गुरुवार रात मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने आपा खो दिया। जमकर हंगामा किया और स्टाफ के साथ मारपीट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *