गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग लेकर किया प्रदर्शन

अजमेर : राजस्थान के अजमेर में आज विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर जनसंख्या समाधान फाऊंडेशन कुछ स्थानीय ईकाई की ओर से प्रदर्शन किया गया। अजमेर जिलाधीशालय पर फाऊंडेशन की अजमेर ईकाई के अध्यक्ष डा. राजू शर्मा के नेतृत्व में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग लेकर प्रदर्शन किया गया। साथ ही जिला प्रशासन को सौंपे ज्ञापन में आगामी 23 सितंबर को दिल्ली कूच की अग्रिम सूचना दी गई।
फाऊंडेशन के संरक्षक एवं अजमेर के पूर्व सभापति सुरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि देश में जनसांख्यिकी असन्तुलन के कारण सम्भावित गृहयुद्ध रोकने के लिये लम्बे समय से संघर्ष किया जा रहा है। हम इसके लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून लाये जाने की मांग कर रहे हैं। और इसी क्रम में 22 सितंबर को दिल्ली-गाजियाबाद बार्डर की ओर कूच कर देश भर से लोग एकत्रित होंगे और अगले दिन 23 सितंबर को प्रधानमंत्री कार्यालय कूच करेंगे , इसके बावजूद हमारी मांग पर कोई सकारात्मकता निर्णय नहीं हुआ तो केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देश पर उसी दिन से अनिश्चित कालीन धरने का निर्णय किया जायेगा।
डा. राजू शर्मा ने बताया कि फाऊंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी के नेतृत्व में पिछले 9 वर्षों से देश के 9 राज्यों के 400 जिलें में अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *