भरतपुर : राजस्थान के धौलपुर में स्कूल में अध्यापिका की डांट से नाराज होकर घर नहीं लौटी एक नाबालिग छात्रा की बरामदगी की मांग को लेकर सोमवार को कुशवाहा समाज के लोगों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। छात्र संघ अध्यक्ष बी के कुशवाहा के नेतृत्व में शहर के गांधी पार्क से रैली के रूप में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे कुशवाह समाज के लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुये ज्ञापन के लिये पुलिस अधीक्षक को गेट पर बुलाने की मांग की, जिसे अस्वीकार कर देने के बाद प्रदर्शनकारी धरना समाप्त कर बिना ज्ञापन दिये ही वापस लौट गये।
गौरतलब है कि 12 फरवरी को नवीं कक्षा की छात्रा दुर्गेश राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल आदर्श नगर की स्कूल की अध्यापिका की डांट से नाराज होकर घर नहीं लौटी । इसको लेकर परिजनों ने महिला थाने में गुमशुदगी का मामला भी दर्ज कराया लेकिन एक महीने बाद भी छात्रा को डिटेन करने की दिशा में पुलिस की लापरवाही से छात्रा के परिजनों सहित समाज के लोगों के आक्रोश है।
छात्रा की बरामदगी की मांग को लेकर प्रदर्शन
