रायसेन : मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में गौ हत्या के मामले में हिंदु संगठन सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने नेशनल हाईवे को जाम कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार औबेदुल्लागंज थाना क्षेत्र के खेरी टप्पा में तीन गौ हत्या के मामले में हिंदू संगठन सहित बड़ी संख्या में युवा सड़क पर बैठ गए और नेशनल हाईवे 45 को जाम कर दिया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। अक्रोशित लोग स्थानीय विधायक सुरेंद्र पटवा को बुलाने की मांग कर रहे हैं। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। लोग आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।
