गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

छंब विस क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवार की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

जम्मू : जम्मू कश्मीर में छंब विधानसभा क्षेत्र के लिए स्थानीय उम्मीदवार की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया।
भाजपा समर्थकों ने खौर ब्लॉक में नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि छंब विधानसभा सीट से स्थानीय उम्मीदवार घोषित किया जाये , अन्यथा वे मतदान के दिन ‘इनमें से कोई नहीं’ (नोटा) बटन दबायेंगे।
स्थानीय भाजपा नेताओं ने कहा, “हमने पार्टी को विकल्प दिया है। अब गेंद उनके पाले में है और यह उन्हें तय करना है कि वे हमारे निर्वाचन क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवार देते हैं या हमें नोटा दबाने के लिए मजबूर करते हैं।”
भाजपा ने छंब विधानसभा क्षेत्र से राजीव शर्मा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *