भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान में कल 11 दिसंबर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के ढाई हजार स्वयंसेवक शारीरिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन करेंगे। सूत्रों के अनुसार आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता होंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व चुनाव आयुक्त ओ पी रावत होंगे। इस कार्यक्रम में क्षेत्र संघचालक अशोक सोहनी और प्रांत संघचालक अशोक पांडे भी भाग लेंगे।
श्री होसबाले कल महाराणा प्रताप नगर स्थित वनवासी कल्याण परिषद के परिसर में नवनिर्मित कौशल विकास केंद्र का भी लोकार्पण करेंगे। साथ ही शाम 6़ 30 बजे जनजातीय नायक टंटया मामा की प्रतिमा का अनावरण भी किया जायेगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा राष्ट्रीय जनजातीय आयोग के अध्यक्ष हर्ष चौहान, अखिल भारतीय वनवासी कल्याण परिषद के महामंत्री योगेश वापट एवं इंडियन आॅयल कॉरपोरेशन के महाप्रबंधक शशि चौधरी उपस्थित रहेंगे।
भोपाल में राष्ट्रीय स्वयंंसेवकों का प्रदर्शन
