गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पेपरलीक एवं बेरोजगारी मुद्दों को लेकर प्रदर्शन

जयपुर : राजस्थान में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने राजधानी जयपुर में पेपरलीक और बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ आज राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
विरोध प्रदर्शन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ सहित कई पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता इसमें शामिल हुए और मुख्यमंत्री आवास का घेराव के लिए आगे बढ़ते हुए सिविल लाइंस फाटक पहुंचे जहां उन्हें पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं के आगे बढ़ने की कोशिश करने पर उन्हें रोकने के लिए पुलिस पानी की बौछारे छोड़कर उन्हें रोका और डा पूनियां एवं श्री राठौड़ तथा अन्य को हिरासत में ले लिया गया। हालांकि बाद में उन्हें अन्य स्थान पर छोड़ दिया गया।
इससे पहले भाजपा एवं भाजयुमो के नेता एवं कार्यकर्ता भाजपा प्रदेश मुख्यालय के बाहर एकत्रित हुए और वहां सभा की। सभा को डा पूनियां एवं श्री राठौड़ एवं भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने संबोधित किया। इसके बाद नेता और कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास का घेराव के लिए रवाना हुए। इस दौरान पुलिस के अवरोधक लगाकर सिविल लाइंस फाटक से पहले रोक लेने पर कार्यकर्ताओं ने डा पूनियां को कंधे पर उठाकर अवरोधक तक पहुंचाया।
इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यालय से सिविल लाइंस फाटक तक कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा हो गई वहीं इससे यातायात भी प्रभावित हुआ और लोगों को जाम से परेशानी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *