अंबाला : गन्नेे का भाव बढ़ाने के लिए सरकार पर दबाव बनानेे के उद्देश्य सेे भारतीय किसान यूनियन के बैैनर तले गन्ना उत्पादकों ने मंगलवार से चीनी मिलों के बाहर दोे घंटे के धरने का आंदोलन शुरू कर दिया जो नौै जनवरी तक चलेगा। हरियाणा सरकार ने इस बार गन्नेे का भाव नहीं बढ़ाया है और 362 रुपये प्रति क्विंटल ही रखा है जो किसानों के अनुसार पड़ोसी पंजाब और उत्तर प्रदेश समेत कुछ राज्यों के मुकाबलेे कम है।
भाकियू नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने एक वीडियो कॉल के जरिये प्रदेेश के किसानों से चीनी मिलों के बाहर प्रतिदिन दो घंटे के धरने का आंदोलन शुरू करने का आह्वान किया । उन्होंने कहा कि यह नौ जनवरी तक चलेगा। उसके अलावा किसान प्रतिदिन जुलूस निकालेंगे और प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने अफसोस जताया कि सरकार किसानों की मांग को गंभीरता से नहीं ले रही। चढ़ूनी ने कहा कि सरकार ने यदि अब भी किसानों की मांग नहीं मानी तो 10 जनवरी को करनाल में एक किसान महापंचायत आयोजित की जाएगी।
गन्नेे के भाव को लेकर चीनी मिलों पर प्रदर्शन शुरू
