गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

यूपी में डेंगू बना जानलेवा

लखनऊ में डेंगू से आठवीं मौत
लखनऊ :
यूपी में डेंगू का कहर थमने का नाम नही ले रहा। राजधानी में सबसे ज्यादा भयावह हालात देखने को मिल रहे हैं। शुक्रवार देर रात डेंगू की चपेट में आए एक और नौजवान की मौत हो गई। मोहनलाल गंज के रहने वाले 30 साल की युवक का गोमतीनगर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।
इस बीच लगातार बढ़ रहे मौत के आकंड़ों के बीच जिम्मेदार रटा रटाया जवाब दे रहे हैं। लखनऊ सीएमओ ने बताया कि मरीज के मौत की खबर हैं पर इसका कारण ज्ञात नही हैं। बिना डेथ ऑडिट के कुछ कह नही सकते। राजधानी समेत तमाम में डेंगू से मौत होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। शुक्रवार देर रात निजी अस्पताल में भर्ती युवक की डेंगू से मौत हो गई। जिले में डेंगू से यह आठवीं मौत है। इससे विभाग में खलबली मची है।

सीएमओ का कहना है मरीज के मौत की डेथ आडिट कराई जाएगी। मोहनलालगंज के रहने वाले करीब 30 साल के फहीम कुरैशी को 10 दिनों से बुखार आ रहा था। नजदीकी अस्पताल से उनका इलाज चल रहा था। इस बीच 16 नवंबर को तबियत ज्यादा खराब होने पर परिजनों ने गोमतीनगर स्थित नोवा हॉस्पिटल में भर्ती कराया। मरीज की प्लेटलेट्स करीब 28 हजार बची थी। शुक्रवार को अचानक से तबियत ज्यादा गंभीर हुई और फिर मरीज ने दम तोड़ दिया।
वेंटिलेटर सपोर्ट के बाद भी नही बची जान
नोवा अस्पताल के चिकित्सक डॉ.शशांक ने बताया मरीज में मल्टीपल ऑर्गन फेल का खतरा था। लगातार ब्लीडिंग हो रही थी। मरीज को वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। इस बीच देर रात उसकी मौत हो गई।
आकंड़ों छिपाने में जुटे जिम्मेदार
आठवीं मौत होने बाद भी विभाग के अफसर हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग मौत के आंकड़े छिपाने में लगा हुआ है। विभाग के रिकार्ड में अभी तक महज तीन मौत डेंगू से होने का दावा किया जा रहा हैहालांकि डेथ ऑडिट कराने की बात जरूर विभागीय अफसर कहते हैं पर फिलहाल मृतक की डेथ ऑडिट रिपोर्ट सामने नही आई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *