भोपाल : तूफान मिचौंग व अरब सागर पर हवाओं के उपर बने चक्रवात का प्रभाव समाप्त होने के पश्चात बादलों के छंटने और धूप खिलने से मध्यप्रदेश में दिन के तापमान में बढ़ोतरी के साथ रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू होने लगा है।
भोपाल मौसाम विभाग के वैज्ञानिकों ने बताया कि प्रदेश के ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली और सीधी जिले में दूसरे स्थानों की तुलना में कहीं-कहीं मध्यम से लेकर घना कोहरा छाये रहने के आसार हैं।
इसके अलावा शहडोल संभाग के जिले के साथ ही रायसेन, हरदा, नर्मदापुरम, रीवा, कटनी, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, जबलपुर, गुना, अशोकनगर, श्योपुर और शिवपुरी जिले में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरा देखें जा सकते है। अधिकतम तापमान में अब होगी बढ़ोतरी प्रदेश में सबसे कम 13.3 डिग्री सेल्सियस तापमान ग्वालियर में दर्ज किया गया।
हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 12.2 डिग्री सेल्सियस पर रहा। हवाओं के साथ नमी आने का सिलसिला कम होने लगा है। फिलहाल मौसम के मिजाज में विशेष परिवर्तन के आसार नहीं है। बादल छंटने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है, रात के तापमान में अब गिरावट का सिलसिला शुरू होने लगा है।
