गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

देवबंद के चकबंदी अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

सहारनपुर : सहारनपुर जिले के देवबंद में चंकबदी अधिकारी को मेरठ की विजीलेंस टीम ने एक किसान से 50 हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
विजिलेंस विभाग की अपर पुलिस अधीक्षक इंदु सिद्धार्थ ने बृहस्पतिवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपी धर्मदेव को आज तड़के मेरठ ले जाया गया है, जहां उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।
इंदु सिद्धार्थ ने बताया कि टीम का नेतृत्व कर रहे इंस्पेक्टर केवी सिंह ने देवबंद कोतवाली में रात्रि तीन बजे गिरफ्तार किए गए सीओ चकबंदी धर्मदेव के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
उन्होने बताया कि किसान मोहर्रम अली ने करीब एक माह पूर्व इंदु सिद्धार्थ से इस मामले की लिखित शिकायत की थी कि सीओ धर्मदेव उनके ताऊ अल्लाह रखा, पिता रफीक अहमद और चाचा जहूर अहमद पुरुखों की साढ़े तीन बीघा जमीन को वारिसों के नाम दर्ज करने के लिए 50 हजार रूपए की मांग कर रहा था। वह और उनके परिवार के सदस्य चकबंदी विभाग के चक्कर काट-काटकर थक गए थे। उनके परिवार की स्थिति 50 हजार रूपए की रिश्वत देने की नहीं थी। चकबंदी विभाग में उनका यह प्रकरण वर्ष 2013 से लटका हुआ था।
विभागीय अधिकारी तारीख पर तारीख देते रहे। इसी में 11 साल निकल गए और दस मिनट का काम चकबंदी विभाग के अधिकारी इतनी लंबी अवधि में भी नहीं कर पाए। समाधान दिवसों में भी उन्होंने कई बार शिकायतें कीं लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं मिली।
एएसपी इंदु सिद्धार्थ ने बताया कि उन्होंने इस मामले में कार्रवाई के लिए शासन से बाकायदा अनुमति ली थी। शिकायतकत्र्ता किसान मोहर्रम अली ने बताया कि 15 दिन पहले भी एएसपी इंदु सिद्धार्थ के नेतृत्व में बिजलेंस की पूरी टीम देवबंद आई थी। तब उसने सीओ धर्मदेव को बतौर रिश्वत 30 हजार रूपए लेने की पेशकश की थी लेकिन उसने यह कहते हुए उसकी रकम पकड़ने से इनकार कर दिया था कि वह 50 हजार रूपए से कम पर कोई काम नहीं करेगा।
इस दौरान उसने किसी तरह 50 हजार रूपए की रकम जुटाई और कल शाम साढ़े छह बजे के करीब वह 100 के नोट के दस हजार रूपए, दो सौ के नोट के बीस हजार और 500 नोट के 20 हजार की पाउडर लगी गड्डियां लेकर देवबंद की चकबंदी विभाग में गया और उक्त रकम धर्मदेव को थमा दी। उसने नोटों के बंडल पेंट के दाएं तरफ की जेब में डाल लिए। इसी दौरान आसपास सादी वर्दी में खड़े बिजलेंस विभाग के सदस्यों ने तत्काल धर्मदेव को दबोच लिया। सतर्कता टीम ने रिश्वत की रकम देने वाले किसान मोहर्रम अली और सीओ चकबदी धर्मदेव के हाथ धुलवाए। दोनों के हाथों का पानी रंगीन हो गया जिसे बिजलेंस के टीम ने सबूत के तौर पर बोतलों में भर लिया।
पुलिस निरीक्षक अजय सिंह ने बताया कि आज तड़के करीब तीन बजे इस मामले की एफआईआर देवबंद कोतवाली में दर्ज की गई। इसके बाद बिजलेंस टीम धर्मदेव को अपनी हिरासत में लेकर मेरठ चली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *