गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

देवरिया : महिला का हत्यारोपी गिरफ्तार

देवरिया : उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के भलुअनी क्षेत्र में एक अज्ञात महिला का शव दो हिस्सों में बरामद होने के मामले में पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने यहां बताया कि 30 सितम्बर को भलुअनी क्षेत्र के ग्राम बरौली करायल शुक्ल मार्ग जोगिया तिराहा नहर पुल के पास खेत में एक अज्ञात महिला का शव दो हिस्सों में अलग अलग बरामद होने की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। जांच में महिला की पहचान खुशबू सिंह पुत्री रमेश सिंह निवासी-पैना थाना बरहज जनपद देवरिया के रूप में हुई थी।
उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने बुधवार को आरोपी मुन्ना कुमार निषाद निवासी-पैना थाना बरहज जिला देवरिया को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी मुन्ना निषाद के गांव की ही खुशबू सिंह रहने वाली थी, जिसने 2016 में किसी व्यक्ति के साथ कोर्ट मैरेज की थी तथा मार्च वर्ष 2022 में उसका उस व्यक्ति से तलाक हो गया था। गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि वह दुबई में रहता था,खुशबु से फोन से बातचीत के दौरान दुबई से दिसम्बर 2022 में गोरखपुर में आकर किराये के मकान में रहने लगा था।
पुलिस को आरोपी ने बताया कि गोरखपुर में वह खुशबु के साथ रह रहा था और इसी दौरान वह गर्भवती हो गयी, वह खुशबू को बच्चा गिराने को कह रहा था लेकिन वह नहीं मान रही थी। सितम्बर मास में इसी बात को लेकर कहासुनी के दौरान मुन्ना ने खुशबू को धक्का दे दिया गया और वह गिर गयी जिससे उसके सर पर चोट लगी और वह बेहोश हो गयी। उसने बताया कि बाद में उसने खुशबू का गला दबा कर उसकी हत्या कर दी तथा घर के बाथरूम में ही उसे दो हिस्सों में काट कर अलग कर दिया गया । उसके शव को वह गद्दा व रजाई बड़ी अटेैची में रख कर मकान मालिक से घर खाली करने की बात कर वहां से लेकर चला आया। मुन्ना ने अपने घर पैना जाते वक्त शव को रास्ते में ही फेंक दिया गया था तथा उसका आधार कार्ड आदि तथा हत्या में इस्तेमाल चाकू उसने गोरखपुर से आते वक्त रास्ते में राप्ति नदी में फेंक दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *