गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

उतरौला में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने किया जनसभा

रमेश कुमार शर्मा।गौरवशाली भारत

बलरामपुर। उतरौला में विधानसभा के बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन मंगलवार को आयोजित किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक रहे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में निवर्तमान गोंडा सांसद व भाजपा लोकसभा प्रत्याशी के कीर्तिवर्धन उर्फ राजा भैया मौजूद रहे। बैठक में बूथ अध्यक्षों के साथ लोकसभा चुनाव की रणनीति बूथ स्तर तक मतदाताओं से सामंजस बैठा कर बड़े पैमाने पर मतदान व अन्य चुनावी मुद्दों पर गहन चर्चा की गई।

बैठक में उपमुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा किए गए लोक कल्याणकारियों के कारण आज पूरे देश में भाजपा के पक्ष में माहौल है। प्रत्येक बूथ अध्यक्ष की जिम्मेदारी है। कि वह हर घर तक पहुंच कर लोगों को सरकार की योजना के बारे में बता कर पार्टी के पक्ष में वोट देने के लिए लोगों से अपील करें प्रचंड मतों से जीतने के लिए बूथ स्तर पर अधिक काम करना होगा।

हर बूथ पर भाजपा जीते इसके लिए एक-एक वोट भाजपा के पक्ष में पड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास कर रहा है दुनिया में भारत का मान बढ़ा है। 10 सालों में युवा ,महिला, गरीब तथा किसानों के लिए प्रधानमंत्री ने काम किया है। उन्होंने तंज करते हुए कहा कि कांग्रेस की नीतियों से सावधान रहने की जरूरत है। कांग्रेस भगवान राम तथा रामसेतु के अस्तित्व को नकारती है। कांग्रेस गुंडागर्दी भ्रष्टाचार तथा जातिवाद में डूबी हुई है. इनका लक्ष्य वामपंथी विचारधारा को बढ़ावा देते हुए सिर्फ सत्ता को हासिल करना ।

उन्होंने कहा कि देश को आत्मनिर्भर तथा विकसित बनाने के लिए मोदी सरकार जरूरी है। सांसद कीर्तिवर्धन ने कहा कि इस बार गोंडा से भाजपा को इतने वोटो से जीताइये कि देश में गोंडा की एक अलग पहचान बन जाए। उन्होंने कहा कि गोंडा से भाजपा के प्रतिनिधित्व करने के लिए मुझ पर पार्टी ने भरोसा जताया है. इस भरोसे को बनाए रखने की जिम्मेदारी आप सबकी है।

इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक राम प्रताप वर्मा ,जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह, उतरौला नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चंद गुप्ता देवानंद गुप्ता आज ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारीगण, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी व सभी बूथ अध्यक्ष  और उतरौला विधानसभा क्षेत्र के सभी कार्यकर्ता व तमाम महिलाएं उपस्थित रही।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *