उज्जैन : मध्यप्रदेश के उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा में पदस्थ एक उपयंत्री को आज 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त सूत्रों के अनुसार खाचरोद ग्रामीण यांत्रिकी सेवा केंद्र में पदस्थ उपयंत्री सोनू साहू ने फरियादी दिलीप सोनार्थी से एक लाख 20 हजार रुपये की बिल तैयार करने के लिए रिश्वत मांगी थी। सोनार्थी ने इसकी शिकायत लोकायुक्त पुलिस से की थी। लोकायुक्त पुलिस टीम ने आज उनके कार्यालय में 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
