गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

उप अग्निशमन अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने मलेरकोटला में तैनात उप अग्निशमन अधिकारी राणा नरिंदर सिंह को संगरूर जिले के शेरपुर गांव निवासी लवली सिंह से 12,500 रुपए रिश्वत लेते हुये मंगलवार को रंगे हाथ गिरफ़्तार किया। ब्यूरो के प्रवक्ता ने यहां बताया कि आरोपी को लवली सिंह की ब्यूरो के पटियाला थाने में दर्ज कराई गई शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी अधिकारी शिकायतकर्ता को अग्नि शमन विभाग में नौकरी दिलाने के एवज में पहले ही 1.70 लाख रुपये रिश्वत ले चुका है।

अब उसने पुलिस जांच कराने के लिए 12,500 रुपए की और माँग की थी। प्रवक्ता के अनुसार शिकायत की प्राथमिक जांच के उपरांत ब्यूरो की पटियाला रेंज टीम ने जाल बिछा कर आरोपी काे दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 12,500 रुपए रिश्वत लेते हुये रंगे हाथ पकड़ लिया। उसके खिलाफ ब्यूरो पटियाला रेंज थाने में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *