गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बेईमानी के बावजूद भाजपा की हार तय

कन्नौज : अखिलेश यादव ने सोमवार कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बेईमानी के बावजूद चुनाव अच्छा चल रहा है और चार जून को भाजपा की विदाई तय है। कन्नौज के एक पोलिंग बूथ पर पहुंचे श्री यादव ने दावा किया कि सपा और इंडिया गठबंधन चुनाव जीत रहा है। उन्होने कहा “ कई बूथों की शिकायतें आ रही थीं, इसीलिए हमें मजबूरी में आना पड़ा। हमारे आते ही भाजपा के गुण्डे भाग गये। भाजपा की बेइमानी के बाद भी चुनाव अच्छा चल रहा है।”
उन्होने कहा “ भाजपा नेताओं की बाते कोई नहीं सुनना चाहता है। कन्नौज में सुबह से ही भाजपा के गुण्डे गड़बड़ी कर रहे थे। इस चुनाव में भाजपा की विदाई तय है। भाजपा नेताओं के घिसेपिटे भाषण अब कोई नहीं सुन रहा है। जनता ने भाजपा की नकारात्मक राजनीति को नकार दिया है। भाजपा खुद अपने खोदे हुए गड्ढ़े में गिर गयी है।”
सपा अध्यक्ष ने कहा “ वोटर को वोट डालने से रोकना अपराध हैं। कोई भी जनता के वोट डालने के रास्ते में न आए। वोट डालना हर व्यक्ति का संवैधानिक अधिकार है। भाजपा सत्ता का दुरुपयोग करके लोगों को वोट डालने से रोकने का जो षड्यंत्र कर रही है, उसके बारे में जनता को पता चल गया है। भाजपाई असामाजिक तत्व की तरह हिंसा पर उतारू हैं।”
श्री यादव ने कहा कि सपा समर्थक लोकसभा चुनाव के हर चरण में हर ज़ुल्म और हिंसा का मुकाबला करके भी अपना वोट डालेंगे। भाजपा के चुनावी घपलों की पोल खुल चुकी है, और भाजपा के अंदर आपस में ही आरोप-प्रत्यारोपण का दौर शुरू हो चुका है। भाजपा चुनाव बुरी तरह हार रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *