गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

डेटॉल का नया अभियान

नई दिल्ली : जर्म प्रोटेक्शन ब्रांड डेटॉल ने एक नए अभियान डेटॉल प्रोटेक्ट्स टूमोरो की शुरुआत करने की घोषणा की है।
कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि इसका उद्देश्य बच्चों को रोग पैदा करने वाले कीटाणुओं से डरे बिना दुनिया को समझने के लिए प्रेरित करना है। डेटॉल का मानना है कि बच्चे अपनी पूरी क्षमता के साथ विकास कर सकें इसके लिए उनकी जिज्ञासा को हमेशा प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। इसे ध्यान में रखते हुए, डेटॉल की कोशिश है कि माताओं को अपने बच्चों के लिए बेहतर और सुरक्षित भविष्य बनाने के लिए सशक्त बनाया जाए। इसी सोच के साथ, डेटॉल ने भारत का पहला पर्सनल फोमिंग हैंडवॉश लॉन्च किया है। यह प्रोडक्ट ग्राहकों को इस बात के लिए प्रोत्साहित करता है कि वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे और अपना खुद का कस्टमाइज्ड डेटॉल फोमिंग हैंडवॉश पैक तैयार कर रहे बच्चों के कीमती पलों को कैद कर सकें।
इसकी शुरुआत एक वीडियो के साथ की गई जिसमें बच्चों को डेटॉल फोमिंग हैंडवॉश की सुरक्षा के साथ ब्रांड की इस सोच को प्रदर्शित किया गया कि बेहतर भविष्य के निर्माण में उनके हाथ गंदे हो जाते हैं। इस सोच को बैटर इंडिया के साथ एक साझेदारी में आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया है। इसके तहत भारत के ऐसे बच्चों की 20 प्रेरणादायक कहानियों को प्रस्तुत किया गया है, जो न केवल अपने जीवन को बेहतर बना रहे हैं, बल्कि अपने आसपास के स्थानीय समुदायों में बदलाव लाते हुए एक बेहतर दुनिया बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *