गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कर्नाटक यौन शोषण मामले में देवराजे गौड़ा गिरफ्तार

बेंगलुरु : देवराजे गौड़ा को हासन के सांसद एवं जनता दल सेक्युलर (जदएस) नेता प्रज्वल रेवन्ना को फंसाने वाले कथित अश्लील वीडियो को लीक करने के आरोप में पुलिस ने चित्रदुर्ग जिले से गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ एक महिला का यौन शोषण करने का भी मामला है।
पुलिस ने भाजपा नेता एवं पेशे से अधिवक्ता श्री गौड़ा को जिले के गुलीहाल टोल गेट से शुक्रवार रात गिरफ्तार किया। उन पर श्री रेवन्ना और पीड़ित महिलाओं के वीडियो लीक करने का आरोप है। श्री गौड़ा के खिलाफ हासन के होलेनरसीपुर की एक महिला ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। महिला ने उनके खिलाफ एक अप्रैल 2024 को प्राथमिकी दर्ज करायी थी। महिला ने प्राथमिकी में आरोप लगाए कि श्री गौड़ा ने उसकी संपत्ति बेचने में मदद करने के बहाने करीब 10 महीने तक उसका यौन शोषण किया।
उल्लेखनीय है कि दिसंबर 2023 में लोकसभा चुनाव को लेकर जदएस के साथ गठबंधन होने से पहले श्री गौड़ा ने श्री रेवन्ना के कथित यौन शोषण के मामले को केंद्रीय नेतृत्व के ध्यान में लाया था। इस मामले की जांच करने वाली विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने श्री गौड़ा को गवाही देने और चल रही जांच में सहयोग करने के लिए बुलाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *