गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

विकास को अब टियर दो और तीन शहरों से मिल रही गति

नई दिल्ली : निर्मला सीतारमण ने आज कहा कि कार्पोरेट गर्वनेंस लाने में कंपनी सचिवों की महत्ती भूमिका का उल्लेख करते हुये कहा कि अब देश के विकास को टियर दो और टियर तीन शहरों से गति मिल रही है। सीतारमण ने यहां भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आईसीएसआई) के 55वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा कि पिछले तीन वर्षाें में भारत में 230 अबर डॉलर का निवेश आया है। इसके मद्देजनर कंपनी सचिवों की कार्पोरेट गर्वनेंस लाने के क्षेत्र में बहुत बड़ी भूमिका है।
उन्होंने कहा कि ऐसे गैर जरूरी 39 हजार कानून और नियम समाप्त किये गये हैं जो अनुपयोगी हो चुके हैं। इसके माध्यम से कारोबारी सुगमता पर बल दिया गया है। वित्त मंत्री ने कहा कि दुनिया में वैश्विक क्षमता केन्द्रों में भारत की भागीदारी अभी 45 प्रतिशत है और इन वैश्विक केन्द्रों में सात हजार स्टार्टअप काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन वैश्विक क्षमता निर्माण केन्द्रों की स्थापना में आईसीएसआई की महत्वपूर्ण भूमिका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *