गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आत्मनिर्भर भारत के लिए ग्रामीण क्षेत्रों का विकास जरूरी

राजसमंद : राजसमंद की सांसद दीया कुमारी ने कहा की आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए शहरी क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र का विकसित और आत्मनिर्भर होना अत्यन्त आवश्यक है। सांसद दीयाकुमारी आज अपने संसदीय क्षेत्र की जैतारण विधानसभा के ग्राम पंचायत अमरपुरा में नवीन पंचायत भवन का उद्घाटन करने के बाद आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। उन्हेने कहा कि स्वीकृत कार्यों से ग्रामीणों की स्थानीय समस्याओं का समाधान होगा, वहीं उन्हें ग्रामीण क्षेत्र की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में मदद भी मिलेगी।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है। केन्द्र सरकार द्वारा आज पेयजल सुविधा के लिए जहां अमृत सरोवर के माध्यम से गांवों में तालाबों की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है वहीं जल जीवन मिशन के माध्यम से हर घर नल से जल पहुंचाने का कार्य भी किया जा रहा है। कार्यक्रम को जैतारण विधायक अविनाश गहलोत और राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने भीं संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *