पूर्णिया : नरेंद्र मोदी ने पूर्णिया और सीमांचल क्षेत्र के विकास की जानबूझकर उपेक्षा करने के लिए केंद्र और बिहार की पूर्ववर्ती सरकारों की निंदा करते हुए कहा कि सीमांचल और पूर्णिया का विकास उनका मिशन है। मोदी ने मंगलवार को यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने सीमांचल और पूर्णिया के संपूर्ण विकास को अपना मिशन बनाया है। सीमांचल और पूर्णिया की तकदीर बदलने के लिए उनकी सरकार ने आकांक्षी जिला और आकांक्षी प्रखंड योजना शुरू की है, जिसमें पूर्णिया ने देश के आकांक्षी जिलों की सूची में अपना स्थान बनाया है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र की पिछली सरकारें पूर्णिया सहित सीमांचल क्षेत्र को पिछड़ेपन से बाहर निकालने की जिम्मेदारियों से बचती रहीं। पूर्णिया में विकास की अपार संभावनाएं हैं क्योंकि किसान मक्का, जूट और मखाना का भरपूर उत्पादन करते हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने जूट खरीद पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) दोगुना कर दिया है। मखाना की कुल पैदावार का 20 फीसदी उत्पादन अकेले पूर्णिया में हो रहा है।
पूर्णिया समेत सीमांचल का विकास मेरा मिशन
