गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बालाघाट और छिंदवाड़ा में विकास योजनाओं का होगा लोकार्पण

बालाघाट/छिंदवाड़ा : मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल बालाघाट और छिंदवाड़ा जिलों में आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रोड शो के साथ ही विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार डॉ यादव बालाघाट जिले में औद्योगिक एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे गुडरूघाट गांव में 450 करोड़ रुपयों की लागत वाले एथेनॉल प्लांट का भूमिपूजन करेंगे। मिरगपुर गांव में 135 करोड़ रुपयों की लागत की इंसुलेशन इलेक्ट्रिक टेप निर्माण इकाई का भूमिपूजन भी किया जाएगा। इसके बाद डॉ यादव छिंदवाड़ा जिला मुख्यालय पर रोड शो के साथ ही शिवाजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। वे इस जिले में भी अनेक विकास संबंधी योजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *