गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

देवनानी ने किया सोनोग्राफी मशीन का लोकार्पण

अजमेर : राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने आज यहां राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय पंचशील नगर में विधायक कोष से स्थापित सोनोग्राफी मशीन का लोकार्पण किया। अजमेर उत्तर क्षेत्र से लगातार पांचवीं बार निर्वाचित विधायक श्री देवनानी ने इस अवसर पर कहा कि उनके क्षेत्र की जनता निरोगी रहे और उन्हें ज्यादा से ज्यादा चिकित्सा सुविधा मिले इसके लिए विधायक कोष से 27 लाख मूल्य की सोनोग्राफी मशीन का लोकार्पण किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में सत्ता परिवर्तन से बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे। इस मौके पर अजमेर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अनुज पिंगोलिया, क्षेत्रीय पार्षद अतीश माथुर सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *