गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बच्चों को दी जाएगी कृमिनाशक दवाई

हमीरपुर : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के तहत हिमाचल प्रदेश में बच्चों को कृमिनाशक दवाएं वितरित की जाएंगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने शनिवार को यह जानकारी दी। राज्य में 21 नवंबर को एक से 19 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 1,35,700 बच्चों को एल्बेंडाजोल और विटामिन ए की दवाई वितरित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और साथ ही विद्यार्थियों और विद्यालय नहीं जाने वाले बच्चों को घर जाकर दवाई दी जाएंगी।
उन्होंने बताया कि जो लोग 21 नवंबर को किसी कारण से एल्बेंडाजोल दवा से वंचित रह जाएंगे, उन्हें 25 नवंबर को यह दवाई दी जाएंगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि बच्चे मुख्य रूप से कुपोषण, एनीमिया, मानसिक विकास आदि रोगों से ग्रस्ति होते हैं, इसलिए उन्हें गोलियों के दो पत्ते दिए जाएंगे। ‘विटामिन ए’ की खुराक बच्चों की आंखों के लिए फायदेमंद होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *