ढाबे से मिला 1.12 कुंतल डोडा पोस्त, निकाय चुनाव में खपाने की थी तैयारी, झारखंड से आता था माल
सहारनपुर। सहारनपुर पुलिस ने निकाय चुनाव से पहले ढाबे से नशा परोसने वाले गिरोह का भंडाफोड किया है। पुलिस ने ढाबा संचालक दो सगे भाई सहित तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। तीसरा आरोपी ढाबा संचालक का नौकर है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1.12 कुंतल डोडा पोस्त बरामद की है। आरोपियों डोडा पोस्त सप्लाई करने वाले दो आरोपियों के नाम ओर बताए है। पुलिस जिनकी तलाश कर रही है। आरोपी झारखंड से डोडा पोस्त लाकर ढाबा संचालक को देते थे। ढाबा से बरामद हुआ 1.12 कुंतल डोडा पोस्त
पुलिस लाइन सभागार में एसपी देहात सागर जैन ने बताया, थाना सरसावा पुलिस ने अंबाला रोड पर स्थित शिव ढाबा संचालक राजेंद्र और जोगेंद्र सगे भाइयों के साथ नौकर सलीम को गिरफ्तार किया है। आरोपी डोडा पोस्त को छोटी-छोटी पुडिया बनाकर हाइवे पर चलने वाले ट्रक वालों और ढाबे पर आने वाले ग्राहकों को बेचते थे। पुलिस पूछताछ में दो आरोपी प्रवीण और संजय का नाम भी सामने आया है। जो गिरफ्तार आरोपियों को डोडा पोस्त की सप्लाई करते थे। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है। एसपी देहात के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से जब पूछताछ में बताया, उनको शामली के झिंझाना का रहने वाला प्रवीण और तीतरों का रहने वाला संजय डोडा पोस्त की सप्लाई करता था।
सहारनपुर में ढाबा संचालक दो भाइयों सहित नौकर गिरफ्तार
