गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

धामी ने हल्द्वानी में आम लोगों से मिल कर सुनीं समस्याएं

नैनीताल : पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को हल्द्वानी प्रवास के सर्किट हाउस में आम लोगों एवं जन संगठनों से भेंट की और उनकी समस्यायें सुनीं। साथ ही उनके त्वरित समाधान के निर्देश भी दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। इसके लिए सरकार ने तीन बिंदुओं सरलीकरण, समाधान व निस्तारण का सिद्धांत दिया है। उन्होने कहा कि जनहित व विकास से जुड़े मामलों में प्रक्रिया का सरलीकरण कर समाधान ढूंढा जाए और फिर मामले का समाधान हो जाएगा
व्यापारियों से मुलाकात के दौरान श्री धामी ने कहा कि हल्द्वानी शहर में विकास के लिए सडक चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसकी जद में जिन व्यापारियों की दुकानें आ रही है उनके लिए शाॅपिंग काम्लैक्स बनाया जायेगा ताकि वे अपना रोजगार सुचारू रूप से चला सकें।
इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए व्यक्तियों द्वारा स्वयं एवं क्षेत्र की समस्याओं के संबंध में मुख्यमंत्री को अवगत कराया।जिन पर मुख्यमंत्री द्वारा तत्काल कार्यवाही के निर्देश आयुक्त दीपक रावत एवं जिलाधिकारी वंदना को दिए गए।
इस मौके पर विधायक सरिता आर्या, राम सिंह कैड़ा, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट समेत अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *