देहरादून : पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर अपने आवास में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। धामी ने कहा कि स्व. वाजपेयी कुशल प्रशासक, राजनीतिज्ञ एवं लोकप्रिय जन नेता के साथ महान वक्ता थे।। जिन्हें समाज के सभी वर्गों के लोग सम्मान देते थे। स्व. वाजपेयी के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि था। धामी ने कहा कि अटल जी उत्तराखंड राज्य के प्रणेता रहे हैं, उन्होंने न केवल उत्तराखंड राज्य का निर्माण किया बल्कि राज्य विकास के लिए आधार भी तैयार किए। उल्लेखनीय है कि स्व. वाजपेयी की जयंती को ‘सुशासन दिवस’ के रूप में भी मनाया जा रहा है ।
