नई दिल्ली : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री से इलेक्ट्रिक वाहनों की निर्माण तथा बैटरी उत्पादन में सहयोग का आग्रह किया है। श्री धामी ने केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडे से बुधवार को मुलाकात की और उत्तराखंड में औद्योगिक विकास के लिए मिल रहे सहयोग के वास्ते केंद्र का आभार व्यक्त किया। उन्होंने केंद्र की तरफ से राज्य में इलैक्ट्रॉनिक चार्जिंग स्टेशन जल्द बनाने के साथ ही उत्तराखंड में इलेक्ट्रिकल वाहन एवं बैटरी उत्पादन में भी मदद का अनुरोध किया।
उन्होंने ऑटोमोटिव उद्योग में नवाचार और नई तकनीक पर शोध एवं प्रोत्साहन के लिए उत्तराखंड में इंडस्ट्री पार्टनर के साथ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस शुरू करवाने का भी आग्रह किया ताकि प्रदेश में दक्षता विकास, औद्योगिक विकास के साथ साथ औद्योगिक निवेश आये और राज्य में निवेश बढे तथा रोज़गार सृजन के अवसर बढ़ेंगे । श्री धामी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने राज्य में औद्योगिक विकास के लिए हर संभव सहयोग का आश्वन दिया।
धामी ने इलेक्ट्रिक वाहन, बैटरी उत्पाद में केंद्र से मांगा सहयोग
