बागेश्वर/नैनीताल : पुष्कर सिंह धामी नये साल में मंगलवार यानी दो जनवरी को बागेश्वर जिले के पहले दौरे पर आयेंगे। वह यहां चेली ब्वारी कौतिक में भाग लेने के साथ ही कई विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। बागेश्वर जिला प्रशासन की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री देहरादून से सीधे कपकोट के राजकीय महाविद्यालय स्थित हैलीपैड पर उतरेंगे। मुख्यमंत्री यहां से सीधे विकास खंड पहुंचेंगे और यहां से केदारेश्वर मैदान तक रोड शो करेंगे। मुख्यमंत्री केदारेश्वर मैदान में आयोजित चेली-ब्वारी कौतिक में प्रतिभाग करेंगे। साथ ही जनपद की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री देहरादून के लिये रवाना हो जायेंगे।
