धमतरी : छत्तीसगढ़ में धमतरी जिले के बोराई थाना क्षेत्र अंतर्गत एकावारी के जंगल में आज पुलिस और नक्सलियों के बीच हुयी मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना के बाद पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं। यह धमतरी और गरियाबंद के साथ सीआरपीएफ का संयुक्त ऑपरेशन बताया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार आज बोराई थाना क्षेत्र के जंगल में नक्सलियों के मौजूद होने की जानकारी मिली। इसके बाद धमतरी और गरियाबंद पुलिस के साथ सीआरपीएफ का विशेष दल भेजा गया। इस दौरान नक्सलियों से उनका सामना हो गया, जिसमें एक नक्सली मारा गया। यह मुठभेड़ बोरई थाना क्षेत्र के एकावरी के जंगल में हुयी है। घटना स्थल से नक्सली सामग्री और पुरुष नक्सली का शव बरामद हुआ है। वहां पर 25 से 30 नक्सलियों के होने की खबर थी।
धमतरी : मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर
