नई दिल्ली : जगदीप धनखड़ बृहस्पतिवार को आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने बुधवार को यहां बताया कि धनखड़ 22 फरवरी को आंध्र प्रदेश में विशाखापत्तनम का दौरा करेंगे। अपनी एक दिवसीय यात्रा में धनखड़ अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगोष्ठी- ‘मिलन-2024’ के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।
