नई दिल्ली : जगदीप धनखड़ बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ की यात्रा पर जाएंगे और पंजाब विश्वविद्यालय के एक समारोह में भाग लेंगे। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने मंगलवार को यहां बताया कि उपराष्ट्रपति सात मार्च को चंडीगढ़ का दौरा करेंगे। अपनी एक दिवसीय यात्रा के दौरान, धनखड़ पंजाब विश्वविद्यालय के 71वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।
