गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

धनखड़ रविवार को हिसार में

नई दिल्ली : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ रविवार को हरियाणा के हिसार जाएंगे और कृषि विकास मेले का उद्घाटन करेंगे।
उपराष्ट्रपति सचिवालय में शनिवार को यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि धनखड़ 08 अक्टूबर को हरियाणा के हिसार जाएंगे। धनखड़ के साथ उनकी पत्नी डॉक्टर सुदेश धनखड़ भी होंगी। उपराष्ट्रपति, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के एक समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। उपराष्ट्रपति विश्वविद्यालय परिसर में हरियाणा सरकार के हरियाणा कृषि विकास मेले का उद्घाटन करेंगे। धनखड़ इस दौरान विश्वविद्यालय के अध्यापकों और छात्रों से संवाद भी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *