नई दिल्ली : जगदीप धनखड़ ने शनिवार को अंतर संसदीय संघ (आईपीयू)के अध्यक्ष दुआर्ते पचेको के साथ द्विपक्षीय बैठक की और समसामयिक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। धनखड़ और पचेको की यह बैठक यहां यशोभूमि में जी 20 के सदस्य देशों के संसद अध्यक्षों के नौवें शिखर सम्मेलन- पी 20 के दौरान अलग से हुई। दोनों नेताओं की बैठक में अंतर संसदीय सहयोग और विभिन्न देशों की संसदों के बीच अंतर संसदीय संघ की भूमिका पर विचार विमर्श किया गया। धनखड़ और पचेको ने वैश्विक मुद्दों समेत समसामयिक वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा की।
