गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

धनखड़ शुक्रवार को बिहार दौरे पर

नई दिल्ली : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कल शुक्रवार को बिहार के दौरे पर जाएंगे। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने गुरुवार को यहां बताया कि उपराष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने के बाद धनखड़ का यह पहला बिहार दौरा होगा। उनके साथ उनकी पत्नी डॉ सुदेश धनखड़ के साथ भी रहेंगी। धनखड इस यात्रा में नालंदा विश्वविद्यालय का दौरा करेंगे, जहां वह छात्रों और संकाय सदस्यों के साथ संवाद करेंगे। अपनी एक दिवसीय यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति गया भी जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *