नई दिल्ली : जगदीप धनखड़ गुजरात विश्वविद्यालय के 72वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। उप राष्ट्रपति सचिवालय ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि धनखड़ 19 जनवरी को गुजरात में अहमदाबाद के एक दिवसीय दौरे पर होंगे। यात्रा के दौरान, उपराष्ट्रपति गुजरात विश्वविद्यालय के 72वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।
