गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

धनखड़ दो दिन की यात्रा पर जायेंगे

नई दिल्ली : जगदीप धनखड़ गुरूवार को उत्तरखंड की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। उपराष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने के बाद राज्य में उनकी यह पहली यात्रा होगी। उनके साथ उनकी पत्नी सुदेश धनखड़ भी होंगी। धनखड़ यात्रा के पहले दिन गंगोत्री जायेंगे और अगले दिन केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम के दर्शन भी करेंगे। उपराष्ट्रपति वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा आयोजित कंट्री लेड इनिशिएटिव (सी एल आई) के समापन समारोह को संबोधित करेंगे। उनका देहरादून राजभवन जाने का भी कार्यक्रम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *