गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

धोलेरा, साणंद की तकनीक सेमीकंडक्टर प्लांट से दुनिया में जानी जाएगी

अहमदाबाद : केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि आने वाले दिनों में सेमीकंडक्टर प्लांट से मेक इन इंडिया, मेक इन साणंद और मेक इन असम की तकनीक दुनिया में जानी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गुजरात में अहमदाबाद जिले के धोलेरा में सेमीकंडक्टर परियोजनाओं के शिलान्यास अवसर पर वैष्णव ने कहा कि आज का दिन भारत के लिए एक ऐतिहासिक दिन है।

क्योंकि आज भारत में तीन सेमीकंडक्टर संयंत्रों का भूमि पूजन किया जा रहा है। इसमें दो संयंत्र गुजरात से है और एक संयंत्र असम से है। टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड (टीईपीएल) के कॉमर्शियल फैब के इस शिलान्यास के मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल उपस्थित रहे जबकि राज्य के उद्योग मंत्री बलवंतसिंह राजपूत साणंद में सीजी पावर के ओएसएटी फैसिलिटी के शिलान्यास समारोह में उपस्थित रहे।
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने 24 फरवरी 2024 को देश में इन तीन सेमीकंडक्टर संयंत्रों को स्थापित करने की मंजूरी दी थी और आज 15 दिनों की छोटी सी अवधि में तीनों संयंत्रों का भूमि पूजन कार्यक्रम किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि भारत में सेमीकंडक्टर उद्योग को लेकर वर्ष 1962 से ही प्रयास चल रहे थे, लेकिन प्रधानमंत्री श्री मोदी की निर्णय लेने की शक्ति और दूरदर्शी नेतृत्व के कारण आज देश को यह सफलता देखने को मिल रही है।
श्री अश्विनी वैष्णव ने आगे कहा कि आने वाले दिनों में इस सेमीकंडक्टर प्लांट के जरिए मेक इन इंडिया, मेक इन साणंद और मेक इन असम की तकनीक पूरी दुनिया में जानी जाएगी। इतना ही नहीं, डबल इंजन सरकार कितना अच्छा काम कर सकती है, इसका भी ये सबसे अच्छा उदाहरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *