पन्ना : मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में स्थित उथली हीरा खदानों से प्राप्त हीरों की नीलामी आज संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन पन्ना में भरी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुयी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार सुबह 9 बजे से 11 बजे तक हीरों का निरीक्षण किया गया, तत्पश्चात बोली शुरू हुई। हीरों की इस नीलामी में उज्जवल, मटमैले, एवं औद्योगिक किस्म के कुल 355.96 कैरेट वजन के 204 नग हीरे रखे गए हैं। इन हीरों की अनुमानित कीमत 4 करोड़ 9 लाख से अधिक है।
हीरा अधिकारी रवि पटेल ने बताया कि पहले दिन की नीलामी में 68 नग हीरे कुल 82.38 कैरेट के रखे गए थे। इसमें 14.70 कैरेट वजन के हीरे 24 लाख 7 हजार 526 रुपये में नीलाम हुए। इस नीलामी में पन्ना जिला सहित गुजरात, राजस्थान, सूरत, मुम्बई के हीरा व्यपारी शामिल हुए हैं। कलेक्टर संजय कुमार मिश्र ने बताया कि पन्ना जैसे हीरे कहीं नहीं मिलते यही कारण है कि इन हीरों को खरीदने के लिए दूर-दूर से व्यपारी आते हैं। यह नीलामी अभी दो दिन और चलेगी जिससे शासन को अच्छा राजस्व आने की उम्मीद है।
पन्ना में हीरों की नीलामी: पहले दिन बिके 24 लाख हीरे
