गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दिल्ली में इंडियन बैंक द्वारा डिजिटल बैंकिंग इकाई का शुभारंभ

नई दिल्ली : वित्तीय समावेशन को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए भारत के माननीय प्रधानमंत्रीश्री नरेंद्र मोदी जी ने आज आयोजित एक वर्चुअल कार्यक्रम केमाध्यम से 75 डिजिटल बैकिंग यूनिट (डीबीयू) राष्ट्र को समर्पित किए। वित्त मंत्री ने वर्ष 2022-23 केकेंद्रीय बजट भाषण में हमारे देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देश के 75 जिलों में 75 डिजिटल बैकिंग यूनिट की स्थापना किए जाने की घोषणाकी थी।

डिजिटल बैकिंग यूनिट की स्थापना का उद्देश्य डिजिटलबैंकिंग की सुविधाओं को देश के कोने-कोने तक पहुंचानाहै और यह सभी राज्यों और केंद्र शासितप्रदेशों को कवर करेगा। इनमें से इंडियन बैंक ने दिल्ली, लखनऊ और कारैक्काल (केंद्रशासित प्रदेश पुदुचेरी) में तीन डिजिटल बैकिंग यूनिट स्थापित की हैं। इस अवसर पर डिजिटल बैकिंग यूनिट,दिल्ली में सुश्री मीनाक्षी लेखी, माननीय विदेश राज्य मंत्री व संस्कृति राज्य मंत्री, श्रीडॉ. मा. प्र. तन्गिराला,अतिरिक्तसचिव, भारतसरकार, वित्तमंत्रालय, वित्तीयसेवाएंविभागऔरश्रीएसएल जैन, इंडियन बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी उपस्थितथे।

यह डिजिटल बैकिंग यूनिट आउटलेट लोगों को विभिन्नप्रकार की डिजिटल बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करेंगे जैसे कि बचत खाता खोलना, नकद जमा, नकद निकासी, बैलेंस-चेक, पासबुक प्रिंटिंग, फंड ट्रांसफर, सावधि जमा में निवेश, ऋणआवेदन, जारी किए गए चेक के लिए भुगतान रोकने के निर्देश, क्रेडिट/डेबिट कार्ड केलिए आवेदन करना, खाते का विवरण देखना, करों का भुगतान करना, बिलों का भुगतान करना, नामांकन करना आदि।

डिजिटल बैकिंग यूनिट से ग्राहकों कोबैंकिंग उत्पाद और सेवाएंवर्ष भरकिफायती, सुविधाजनक और उन्नत  डिजिटल माध्यम से प्राप्त होंगी। इससे डिजिटल वित्तीय साक्षरताका प्रसार होगा और ग्राहकों में साइबर सुरक्षा एवं सुरक्षा उपायों से संबन्धित जागरूकता का प्रसार होगा। साथ ही, प्रत्यक्षरूप से डिजिटल बैकिंग यूनिट या व्यवसाय प्रवर्तक के माध्यम से किए जाने वाले कारोबार एवं सेवाओं के संबंध में ग्राहकों की शिकायतों पर तत्काल सहायता एवं उनका निवारण करने के लिएपर्याप्त डिजिटल तंत्र उपलब्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *