गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दिग्विजय सनातन विरोधी मानसिकता के ब्रांड एंबेसडर

भोपाल : विष्णुदत्त शर्मा ने दिग्विजय सिंह के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर किए गए ट्वीट को लेकर उन पर हमला करते हुए आज कहा कि सिंह सनातन विरोधी मानसिकता के ब्रांड एंबेसडर हैं। शर्मा यहां भाजपा के मीडिया सेंटर में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी को लेकर जिस प्रकार ट्वीट किया है, यह सिंह की देश विरोधी के साथ सनातन विरोधी मानसिकता को प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा कि मोदी सुशासन के साथ काम कर हैं, लेकिन दुर्भाग्य है कि सिंह जैसे लोग उनका विरोध कर अपनी हिन्दू विरोधी मानसिकता का प्रकटीकरण करते हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी को रावण कहा था, जिसका गुजरात की जनता जवाब दे चुकी है। उन्होंने कहा कि समूचा देश जानता है कि मोदी ने सनातन के स्वाभिमान को पुनः जागृत किया है। शर्मा ने कहा कि भव्य राम मंदिर का निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है, काशी कोरिडोर, महाकाल लोक की भव्यता को कांग्रेस पचा नहीं पा रही है। इसलिए आए दिन कांग्रेस के बड़बोले नेता मोदी की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। मोदी विरोध में अंधा विपक्ष देश का भी विरोध करने से पीछे नहीं हटता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *