ग्वालियर : दिग्विजय सिंह आज यहां उनके खिलाफ दायर मानहानि से जुड़े मामले में विशेष अदालत के समक्ष पेश हुए। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह यहां स्थित एमपीएमएलए अदालत के समक्ष पेश हुए और अपने बयान दर्ज कराए। तीन साल से अधिक समय पहले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भिंड जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और कुछ अन्य संगठनों के संबंध में बयान दिए थे। श्री ए एस भदौरिया नाम के एक नागरिक ने इन बयानों के बाद कांग्रेस नेता के खिलाफ मानहानि के सिलसिले में एक मुकदमा दायर किया है। वर्तमान में यह मामला एमपीएमएलए अदालत में लंबित है।
