नई दिल्ली : चालू वित्त वर्ष में अब तक सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह 24.09 प्रतिशत बढ़कर 15.67 लाख करोड़ रुपये रहा है।
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने शनिवार को आंकड़े जारी करते हुये कहा कि चालू वित्त वर्ष में 10 फरवरी तक सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह 15.67 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया और वित्त वर्ष 2022-23 में अब तक उसका शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 12.98 लाख करोड़ रुपये रहा है जो एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले 18.40 प्रतिशत अधिक है। यह आंकड़ा कर रिफंड के समायोजन के बाद का है।
चालू वित्त वर्ष के लिए प्रत्यक्ष कर संग्रह संबंधी संशोधित बजट अनुमान का करीब 79 प्रतिशत अब तक संग्रगहित किया जा चुका है। संशोधित अनुमान करीब 16.50 लाख करोड़ रुपये रखा गया है जो 14.20 लाख करोड़ रुपये के बजट अनुमान से अधिक है।
बोर्ड के अनुसार अप्रैल 2022 से 10 फरवरी 2023 के बीच कॉरपोरेट आयकर की वृद्धि दर 19.33 प्रतिशत रही है जबकि सकल व्यक्तगत आयकर संग्रह में 29.63 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। अगर कर रिफंड की बात करें तो 1 अप्रैल, 2022 से लेकर 10 फरवरी, 2023 के बीच कुल 2.69 लाख करोड़ का रिफंड जारी किया गया है, जो उसके पिछले साल की समान अवधि से 61.58 प्रतिशत अधिक है।
प्रत्यक्ष कर संग्रह 24 प्रतिशत उछला
