अजमेर : राजस्थान के अजमेर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने सोमवार को एक अहम कार्रवाई करते हुये ..जन शिक्षण संस्थान.. की निदेशक श्वेता आनंद को 20 हजार रूपये की रिश्वत राशि के साथ रंगें हाथों गिरफ्तार कर लिया । प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्यूरो के प्रबंध निदेशक रवि प्रकाश मेहरड़ा के निर्देश पर अजमेर ब्यूरो ने ट्रेप की कार्रवाई को अंजाम दिया। परिवादी से आरोपी निदेशक ने बढ़े हुये वेतन के कमिशन के रूप में 40 हजार रुपये की मांग की थी।
परिवादी ने ब्यूरो से सम्पर्क साध रिश्वत की मांग की जानकारी दी। ब्यूरो ने प्राप्त शिकायत का सत्यापन के बाद आज जाल बिछा कर 20 हजार रुपये की रिश्वत राशि के साथ संस्थान की निदेशक शवेता आनन्द को रंगे हाथों दबोच लिया। अजमेर ब्यूरो का दल गिरफ्त में आई रिश्वतखोर निदेशक के कार्यालय एवं निवास में जांच कर रहा है।
