गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

विकलांग दोस्त की पीट पीट कर हत्या

हमीरपुर : उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के सुमेरपुर क्षेत्र में बुधवार को नशेबाजी के चलते एक व्यक्ति ने अपने विकलांग दोस्त की लाठी डंडो से पीट पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के देवगांव में धर्मेंद (52) और गोविंद में अच्छी मित्रता थी। धर्मेंद्र ई रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। दोनो दोस्त कल रात भर शराब पीते रहे। इसी बीच दोनो में कहासुनी हो गयी और गोविंद ने आज तड़के विकलांग धर्मेंद्र को लाठी से पीट पीट कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने गोविंद को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक के परिजन शरद प्रताप सिंह ने पुलिस को जानकारी दी है। सीओ सदर राजेश कमल ने बताया कि मामले का शीघ्र खुलासा कर लिया जायेगा। जानकारी होने पर पुलिस की फील्डयूनिट और डांग स्कावयड टीम के साथ पहुचकर जांच पडताल शुरु कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *